भारत

एयरपोर्ट पर महिलाओं के पास से 7.89 करोड़ रुपये का सोना बरामद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Feb 2023 6:11 PM IST
एयरपोर्ट पर महिलाओं के पास से 7.89 करोड़ रुपये का सोना बरामद, मचा हड़कंप
x
बड़ा एक्शन.
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सूडान से शारजाह के रास्ते पहुंची 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार को एयरपोर्ट पहुंची सभी महिलाओं और उनके सामान की तलाशी लेने पर कुल 14,906.3 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसमें 14,415 ग्राम 22 कैरेट का सोना और 491 ग्राम 24 कैरेट का सोना शामिल था।
अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग यात्रियों से बरामद मात्रा के आधार पर उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
यात्रियों ने सोने के गहने अपने जूतों में छिपा रखे थे। यह इस साल एयरपोर्ट पर सोने की सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले सीमा शुल्क अधिकारियों ने 11 जनवरी को दुबई से आए एक यात्री से 33.57 लाख रुपये मूल्य का 583.11 ग्राम सोना जब्त किया था।
उसने सेलोटेप वाले मोबाइल कवर में सोने की छड़ें छुपा रखी थीं। वहीं छह जनवरी को दुबई से आए चार यात्रियों के पास से 77.02 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले ही सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 27.78 लाख रुपये का सोना जब्त किया था।
इसके अलावा एक जनवरी को दुबई से आए एक यात्री के पास से 16 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story