भारत
पार तिजोरी से 13 करोड़ का सोना, बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, गैस कटर का इस्तेमाल
jantaserishta.com
21 Nov 2024 12:25 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मामला दर्ज.
नई दिल्ली: तेलंगाना के वारंगल जिले में एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से 13.6 करोड़ रुपये मूल्य के 19 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण चोरी हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चोर रायपर्ती मंडल स्थित बैंक की शाखा में गैस कटर से खिड़की काटकर घुसे और मुख्य तिजोरी से करीब 19.5 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गए.
बैंक कर्मचारियों को मंगलवार को चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने ना केवल सीसीटीवी को तोड़ दिया बल्कि डीवीआर भी अपने साथ ले गए.
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त पाया गया और चोर बैंक से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी अपने साथ ले गए.फिलहाल पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





