
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
एक यात्री के गुप्तांग से 34 लाख का सोना बरामद किया है।
वाराणसी: वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक यात्री के गुप्तांग से 34 लाख का सोना बरामद किया है। शाहजाह से आए यात्री के पास से यह बरामदगी हुई है। यात्री की अजब चाल देखने के बाद अधिकारियों को शक हुआ था। इसके बाद चेकिंग हुई तो अधिकारी हैरान रह गए।
पकड़े गए यात्री की पहचान बुलंदशहर के गुलाओठी के रहने वाले अकरम के रूप में हुई है। उसने सोने का पेस्ट बनाकर कैप्सूल के रूप में उसे अपने गुप्तांग (मलाशय) में छिपाया था। गुप्तांग से तीन कैप्सूल निकाले गए। इन कैप्सूल से कुल 671.900 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत 34 लाख 46 हजार 847 रुपये है। सोना जब्त करते हुए यात्री पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





