भारत
गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 10.48 करोड़ का समान जब्त, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
24 April 2024 3:40 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई: मुंबई में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट का भांडाफोड़ किया है. साथ ही 10.48 करोड़ का सोना-चांदी, कैश और कई महंगे समान जब्त किया है. डीआरआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो अफ्रिकी नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन चारों को एक सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दक्षिण मुंबई के एक सोना पिघलाने वाले वर्कशॉप में तलाशी अभियान के दौरान दो अफ्रीकी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. डीआरआई को सूचना मिली थी कि अफ्रिका से सोना स्मगल कर मुंबई लाया गया है और उसे जावेरी बाजार के एक एक मेल्टिंग फैसिलिटी में प्रोसेस किया जा रहा है. फिर उसे लोकल मार्केट में भेज दिया जाएगा.
इस सूचना के आधार पर मेल्टिंग फैसिलिटी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. वहां डीआरआई के अधिकारियों को अलग-अलग रूप में विदेशी से आया 9.31 किलो सोना और 16.66 किलो चांदी बरामद हुआ. अधिकारियों ने धातु पिघलाने वाले प्लांट के संचालक को धर दबोचा. इसके अलावा उसके एक और साथी जो रिक्रूटर का काम करता था उसे भी गिरफ्तार किया गया. वह विदेशी नागरिकों से तस्करी का सोना इकट्ठा करने, उसे यहां तक लाने के लिए कैरियर की व्यवस्था करने और उसे पिघलाकर आगे लोकल बाजार में भेजने के लिए जिम्मेदार था.
पकड़े गया रिक्रूटर ही गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट का अहम सदस्य था. वह सोना लाने वालों अफ्रिकियों से माल लेकर उसे पिघलने के लिए देता था. फिर सोनो प्रोसेस्ड हो जाने के बाद उसे नजदीकी बाजार में दूसरे खरीददारों को बेच देता था. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मेल्टिंग फैसिलिटी और रिक्रूटर के ऑफिस की तलाशी ली गई. तलाशी में डीआरआई ने 190000 यूएस डॉलर कैश बरामद किया, जो उसे खरीददारों से एडवांस पेमेंट के तौर पर मिला था.
डीआरआई की एक टीम खरीददार के ठिकाने पर भी गई थी. वहां टीम के पहुंचने से पहले ही वेलोग फरार हो गए थे. खरीददारों के ठिकाने से डीआरआई को 351 ग्राम का विदेशी सोने की ईंट और 1.818 ग्राम चांदी सहित 1.92 करोड़ कैश मिला. जिन अफ्रिकी नागरिकों से सोना सिंडिकेट ने लिया था. वेलोग पास के ही एक होटल में ठहरे हुए थे. होटल में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने सोना तस्करी में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया.
Tagsमुंबईडायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंसगोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेटगोल्ड स्मगलिंगMumbaiDirectorate of Revenue IntelligenceGold Smuggling SyndicateGold Smuggling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





