भारत

गोल्ड स्मगलिंग केस...गिरफ्तार एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

jantaserishta.com
25 March 2025 5:08 PM IST
गोल्ड स्मगलिंग केस...गिरफ्तार एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज
x
जमानत पर फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित.
बेंगलुरु: दुबई से सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने अपनी जमानत सुनवाई के दौरान कबूल कर लिया है कि उसने सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए से पैसे ट्रांसफर किए थे. साथ ही अदालत ने एक्ट्रेस की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है.
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से अदालत में पेश हुईं वकील मधु राव ने अपनी दलील में कहा कि आरोपी ने अनौपचारिक जरिए से वित्तीय लेनदेन किए जाने की बात स्वीकार की है.
अधिकारियों ने इस मामले की न्यायिक जांच शुरू करने के लिए धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यवाही न्यायिक जांच का हिस्सा है, न कि पुलिस पूछताछ. जांच का मकसद वित्तीय अनियमितताओं की सीमा और कानून के किसी भी संभावित उल्लंघन का पता लगाना है.
जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है.
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रन्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जहां अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये कीमत के सोने की छड़ें जब्त की थी. उसके बाद उसके घर पर छापेमारी में कथित तौर पर 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की करेंसी जब्त की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story