भारत

गोल्ड स्कैम: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को ED ने आज पेश होने को कहा

Nilmani Pal
23 Jun 2022 12:59 AM GMT
गोल्ड स्कैम: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को ED ने आज पेश होने को कहा
x
केरल। केरल गोल्ड स्मगलिंग मामले (Gold Smuggling Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश (Swapna Suresh) को समन जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने सुरेश को आज यानी 23 जून को पेश होने को कहा है।

इससे पहले, केरल के पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज ने गुरुवार को सुरेश के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की हमला किया। उन्होंने कहा कि, वह माकपा नेता को 14 दिनों के लिए जेल में देखना चाहते हैं। पूर्व विधायक जॉर्ज ने सत्तारूढ़ केरल सरकार को राज्य पर शासन करने वाली "अब तक की सबसे भ्रष्ट" सरकार करार दिया।

उन्होंने कहा कि, "यह सबसे भ्रष्ट सरकार है जिसने कभी केरल पर शासन किया है। स्वप्ना सुरेश के रहस्योद्घाटन के आधार पर, बहुत भ्रम पैदा किया गया है। हर कोई इसे बड़े सदमे से देख रहा है। स्वप्ना के अनुसार, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी, बेटा-बेटी सोना तस्करी मामले से जुड़ी चर्चा में शामिल थे। 21 बार सोने की तस्करी नहीं पकड़ी गई है। यह केवल एक बार पकड़ा गया था। यह सब सीएम से जुड़ा हुआ है। बता दें कि, इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी और बेटी की संलिप्त होने का खुलासा आरोपी स्वप्ना सुरेश ने अदालत में किया है।

Next Story