भारत

सोने का दाम एक हफ्ते में करीब 3,500 रुपए बढ़ा, चांदी 1.64 लाख के पार

jantaserishta.com
30 Nov 2025 4:12 PM IST
सोने का दाम एक हफ्ते में करीब 3,500 रुपए बढ़ा, चांदी 1.64 लाख के पार
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.26 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1.64 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,26,591 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,23,146 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,445 रुपए की बढ़त को दिखाता है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,15,957 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,12,802 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 92,360 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 94,943 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 13,230 रुपए बढ़कर 1,64,359 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,51,129 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दर कम किए जाने के संकेत मिलना है। माना जाता है कि जब अमेरिका में ब्याज दरें घटती हैं, तो वैश्विक स्तर पर सोने में तेजी देखने को मिलती है। वहीं, ब्याज दर बढ़ने पर इसका उलटा होता है।
जानकारों ने कहा कि सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर भी सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले पर निर्भर करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि सोना आने वाले समय में 1,24,000 रुपए से लेकर 1,27,500 रुपए की रेंज में कारोबार कर सकता है। इससे पहले के हफ्ते में वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के कारण 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,648 रुपए और चांदी की कीमत में 8,238 रुपए प्रति किलो की कमी देखने को मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story