भारत

सोना एक हफ्ते में 11 हजार रुपए से अधिक सस्ता हुआ, चांदी का दाम भी 28 हजार रुपए घटा

jantaserishta.com
22 March 2026 5:39 PM IST
सोना एक हफ्ते में 11 हजार रुपए से अधिक सस्ता हुआ, चांदी का दाम भी 28 हजार रुपए घटा
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोन और चांदी क्रमश: 11 हजार रुपए और 28 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम बीते हफ्ते 11,181 रुपए कम होकर 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,399 रुपए पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,34,852 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,45,093 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,414 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,799 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 28,124 रुपए कम होकर 2,32,364 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,488 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीता हफ्ता सोने के लिए 15 वर्षों में सबसे खराब रहा है और इस दौरान सोने के दाम में 9.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जो कि सितंबर 2011 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का दाम घटकर 4,574.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि एक हफ्ते पहले 5,061.70 डॉलर प्रति औंस थी।
वहीं, चांदी का भी ऐसा ही हाल रहा। बीते एक हफ्ते में चांदी में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का दाम कम होकर 69.66 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 81.343 डॉलर प्रति औंस था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मुनाफावसूली और डॉलर का मजबूत होना है, जिससे निवेशक कीमती घातुओं से घटकर दूसरे निवेश उपकरणों की तरफ रुख कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story