सोने के दामों में रिकॉर्ड गिरावट, इतने रुपये हुआ सस्ता, जल्दी करें!

नई दिल्ली. शादियों के सीजन में सोना लगातार सस्ता हो रहा है. इस साल एक जनवरी से अब तक सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपये (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है. भारत में आज सोने की कीमतें (Gold Price) 10 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई. आज एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. बता दें कि पिछले सात दिनों में ये छठी बार गिरावट आई है. अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही. सोना 10 महीने में करीब 11 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है. अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





