भारत
Gold: सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, रेट इस कदर भाग रहे हैं कि पूछिए मत...
jantaserishta.com
3 April 2024 2:08 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आम आदमी के पहुंच से दूर.
नई दिल्ली: भारत में सोने की कीमत बुधवार को एमसीएक्स पर 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुरक्षित निवेश के लिए सोनेे की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतोंं में तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, पहले सत्र में 2,288.09 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद सुबह के कारोबार में हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 2,283.76 डॉलर प्रति औंस पर था। इस साल अब तक सोने की कीमतों में 10.8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और लगातार सातवें दिन इसमें बढ़ोतरी हुई ।
कामा ज्वेलरी के संस्थापक एमडी कॉलिन शाह ने कहा,"सोने की कीमतों में वृद्धि जारी है और आज यह एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। आगामी दिनों में भी इसकी कीमतों मेंं वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती भी है। इसके चलते लोगों ने सोने में निवेश को सुरक्षित माना। चीन के नेतृत्व में केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, इससे भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के अनुसंधान प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि निकट भविष्य में भी सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





