भारत

झरने में आया सैलाब स्वर्ण व्यवसायी की बहकर मौत, नाले में मिला शव

SHIDDHANT
30 Aug 2026 12:30 AM IST
झरने में आया सैलाब स्वर्ण व्यवसायी की बहकर मौत, नाले में मिला शव
x
झरने में सैलाब ने छीनी जिंदगी
Nepal नेपाल। नेपाल के बुटवल में शनिवार को झरने में नहाने के दौरान अचानक आए तेज जलप्रवाह की चपेट में आने से सिद्धार्थनगर के एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद नेपाली प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब चार किलोमीटर दूर नाले से व्यवसायी का शव बरामद किया गया। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। नगर पंचायत इटवा निवासी प्रभात सोनी (34) अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर ननिहाल गए थे। शुक्रवार को मां मंजू देवी, छोटे भाई शिवा और बहन आंचल के साथ मऊ-जिगिनिहवा पहुंचे थे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल घूमने चले गए। शनिवार सुबह सभी बुटवल स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
रास्ते में परिवार के कुछ लोग झरने के पास रुककर नहाने लगे। इसी दौरान पहाड़ की चोटी से अचानक पानी का तेज बहाव आया और प्रभात उसकी चपेट में आकर बह गए। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों और नेपाली प्रशासन को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर झरने के स्रोत से निकले नाले में प्रभात का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभात की मौत की खबर इटवा पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। पिता अवधेश सोनी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य और इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल नेपाल रवाना हुए हैं। नेपाल में आठ कामगारों में पांच अब भी लापता उधर, कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के तीन गांवों से नेपाल काम करने गए आठ लोगों में से पांच का अब तक पता नहीं चल सका है। रसुवा इलाके में जलप्रलय के बाद परिजन अपनों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं। मोबाइल बंद होने से चिंता और बढ़ गई है। लापता लोगों के परिजन प्रशासन से जल्द तलाश और सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Next Story