भारत

OMG! PNB शाखा में गोल्ड लोन घोटाले का पर्दाफाश, ब्रांच मैनेजर ने कर दिया कांड

jantaserishta.com
7 Feb 2026 8:06 AM IST
OMG! PNB शाखा में गोल्ड लोन घोटाले का पर्दाफाश, ब्रांच मैनेजर ने कर दिया कांड
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से बैंकिंग व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नानसा गेट शाखा में सामने आए गोल्ड लोन घोटाले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस मामले में सस्पैंड ब्रांच मैनेजर अमित जांगिड़ और उसके सहयोगी प्राइवेट कर्मचारी (बैंक मित्र) संतोष सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने मिलकर करीब 120 से 130 फर्जी गोल्ड लोन खातों के जरिए करोड़ों रुपये बैंक से निकाले. पुलिस के मुताबिक, इस फ्रॉड को छुपाने के लिए आरोपी मैनेजर ने बैंक में लूट की साजिश तक रच ली थी.
बदमाशों को लूट के लिए 20 लाख रुपये दिए गए थे और बैंक की रेकी भी करवाई जा चुकी थी. योजना थी कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में बैंक में लूट करवाई जाएगी और नकली गोल्ड की लूट दिखाकर पूरे मामले को दबा दिया जाएगा.
यही नहीं, आरोपी अमित जांगिड़ ने खुद के सुसाइड का प्लान भी तैयार कर रखा था. उसने पिछले साल ही करीब 4 करोड़ रुपये का बीमा करवा लिया था, ताकि मामला खुलने पर आत्महत्या कर बीमा क्लेम के जरिए परिवार को पैसा मिल सके.
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी दो साल से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था, लेकिन अप्रैल–मई 2024 में सबसे ज्यादा रकम निकाली गई. जांच में सामने आया कि एक ही गोल्ड को बार-बार फिजिकल रूप से दिखाकर, बिना गोल्ड के और रिश्तेदारों व परिचितों के नाम पर लोन पास किए गए.
फर्जीवाड़े से निकाली गई रकम से आरोपी ने पत्नी के नाम जमीन, महंगी कारें, बुलेट बाइक, पिकअप वाहन, सीकर में तीन मंजिला मकान, डेयरी फार्म और जयपुर में प्रॉपर्टी खरीदी. वहीं, बेहद कम वेतन पाने वाला संतोष सैनी भी दुकानों, प्लॉट और मकानों का मालिक बन गया.
पुलिस ने बताया कि बैंक से सोना बहुत कम मात्रा में निकाला गया, बल्कि फर्जी गोल्ड दिखाकर लोन के जरिए पैसा निकाला गया. अधिकांश सोना रिकवर कर लिया गया है. मामले में अन्य सहयोगियों और लूट की साजिश में शामिल बदमाशों की तलाश जारी है. एसपी ने साफ कहा है कि इस घोटाले में शामिल हर व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा और जांच अभी जारी है.
इससे पहले यह बात सामने आई थी कि बैंक के स्ट्रांग रूम से सोने के करीब 73 पैकेट गायब हैं, जिनका कुल वजन 4 किलो 198 ग्राम बताया जा रहा है. मामले का खुलासा तब हुआ जब लॉकर की जिम्मेदारी नई उप-प्रबंधक सीमा महिला को सौंपी गई. उच्च स्तरीय जांच में पता चला कि तत्कालीन मैनेजर अमित कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर असली सोने को नकली से बदल दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story