भारत
लूटी सोने की चैन, बदमाशों ने महिला कांस्टेबल को बनाया निशाना
jantaserishta.com
23 March 2024 4:44 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
होली की खरीदारी करने गई थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लूट की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला कांस्टेबल से लूटेरे ने चैन लूट ली और मौके से फरार हो गया. महिला कांस्टेबल के शिकायत पर महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में आईपीसी की धारा 356 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी डायल 112 में तैनात सुधा महानगर क्षेत्र में लगने वाली दैनिक बाजार में होली की खरीदारी करने गई थी. साथ ही होली के लिए अपना कपड़े खरीदने गई थी. इस दौरान महिला सिपाही की चेन लुटेरे लूटकर फरार हो गया.
मामले की शिकायत महिला पुलिसकर्मी ने महानगर कोतवाली में दर्ज कराया है. इसमें आईपीसी की धारा 356 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि शुक्रवार देर शाम उत्तर प्रदेश के मथुरा में बदमाशों ने हाइवे थाना इलाके में सर्राफा व्यापारी बाप-बेटे पर हमला कर लाखों की लूट कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. व्यापारी का कहना है कि 20 लाख के जेवरात और ढाई लाख रुपये कैश बदमाश लूट ले गए हैं.
मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बाप-बेटे को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है. पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए थे.
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसलूटमहिला कांस्टेबलLucknowLucknow NewsLucknow PoliceRobberyFemale Constable
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





