भारत

एयरपोर्ट पर 68 लाख के सोने के बिस्किट जब्त, हैरान रह गए अफसर, VIDEO

jantaserishta.com
22 Feb 2023 5:21 PM IST
एयरपोर्ट पर 68 लाख के सोने के बिस्किट जब्त, हैरान रह गए अफसर, VIDEO
x
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
सूरत (आईएएनएस)| सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सीमा शुल्क विभाग ने एक अंतरराष्ट्रीय यात्री द्वारा छोड़ी गए एक ट्रॉली से 68 लाख रुपये मूल्य के 10 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि शारजाह से एक विमान के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक यात्री ने एक सीमा शुल्क अधिकारी को एक ट्रॉली पर फ्लिप कवर छूट जाने की सूचना दी।
तलाशी लेने पर कवर में लिपटे सोने के 10 बिस्किट बरामद हुए। अधिकारी ने कहा कि चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से यात्री ने इसे पीछे छोड़ दिया होगा। यात्री को ट्रैक करने के लिए सीमा शुल्क अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story