भारत

सोना बीते एक हफ्ते में 3,300 रुपए से अधिक हुआ महंगा, चांदी 1.28 लाख रुपए के पार

jantaserishta.com
14 Sept 2025 3:39 PM IST
सोना बीते एक हफ्ते में 3,300 रुपए से अधिक हुआ महंगा, चांदी 1.28 लाख रुपए के पार
x
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,09,707 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,06,338 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 3,369 रुपए की बढ़त को दर्शाता है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,00,492 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 97,406 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 79,754 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 82,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 4,838 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,23,170 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी में बढ़त की वजह वैश्विक अस्थिरता माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है।
वैश्विक अनिश्चितता के समय सुरक्षित माने जाने के कारण दुनिया भर में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है और मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण इनकी कीमतों में इजाफा होता है। एलकेपी कमोडिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। इसकी वजह अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की अधिक संभावना होना है। ओवरबॉट होने के बावजूद टैरिफ और डीडॉलराइजेशन थीम के चलते कीमतों को समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने आने वाले सत्रों में 1.07 लाख रुपए से लेकर 1.12 लाख रुपए के बीच रह सकता है। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 33,545 रुपए या 44.04 प्रतिशत बढ़कर 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 41,991 रुपए या 48.81 प्रतिशत बढ़कर 1,28,008 रुपए पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story