
न्यूज़ क्रेडिट: टीवी9
नई दिल्ली: बिहार (Bihar) के समस्तीपुर और बक्सर जिले में पेट्रोलियम भंडार होने की बात सामने आने के बाद, सर्वेक्षण के लिए प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड यानि ओएनजीसी (ONGC) ने पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस का आवेदन दिया था. जिस पर बिहार सरकार ने मंजूरी दे दी है. अब ओएनजीसी दोनों जिलों में तेल का कितना भंडार है, सर्वेक्षण कर पता लगाएगी. बताया जा रहा है कि बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी के बेसिन में करीब 52.13 वर्ग किमी तेल भंडार होने का अनुमान है. जबकि समस्तीपुर में करीब 308.32 वर्ग किमी तेल भंडार (Petroleum Reserves In Bihar) होने का संभावना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





