Featured

भारतीय नौसेना एकेडमी सेना में गोकुल सिंह गुसांई सब-लेफ्टिनेंट के पद पर हुए तैनात

Admin Delhi 1
7 Dec 2023 3:53 PM IST
भारतीय नौसेना एकेडमी सेना में गोकुल सिंह गुसांई सब-लेफ्टिनेंट के पद पर हुए तैनात
x

ताकुला/देहरादून: उत्तराखंड राज्य के कई होनहार युवा आज सेना में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य के एक ऐसे ही होनहार युवा गोकुल सिंह गुसांई भी है। गोकुल सिंह गुसांई भारतीय नौसेना एकेडमी, केरला से पास आउट होकर सेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हो गए हैं।

गोकुल अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता भगवती गुसांई को देते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर संघर्ष के वक्त में उनके नानाजी राम सिंह पिलख्वाल व मामा सूबेदार मेजर गोविन्द पिलख्वाल ने मदद न की होती, तो शायद आज वह कामयाब नहीं हो पाते। गोकुल की सफलता से क्षेत्रवासी भी काफी प्रफ्फुलित हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी गोकुल सिंह गुसांई को शुभकामनाएं दीं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Story