भारत

एक और लड़की के साथ हैवानियत

jantaserishta.com
31 July 2023 9:53 AM IST
एक और लड़की के साथ हैवानियत
x

DEMO PIC 

भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्‍कर्म किया गया। चार दिनों के भीतर जिले में नाबालिग लड़की के खिलाफ भयावह अपराध की यह दूसरी घटना है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पीड़िता शौच के लिए जा रही थी। आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता ने अपनी आपबीती माता-पिता को बताई, जिसके बाद किशोरी के परिवार के सदस्यों ने रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की शिकायत के हवाले से रामनगर पुलिस थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि आरोपी की पहचान विजय साकेत (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म, अपहरण और पीड़िता को धमकी देने के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
इससे पहले, गुरुवार को सतना जिले के मैहर शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन और ट्रस्ट के लिए काम करने वाले दो लोगों ने 11 वर्षीय लड़की के साथ कई बार दुष्‍कर्म किया और उसके साथ क्रूरता की। घटना के बाद दो आरोपियों रवींद्र कुमार और अतुल भदोलिया को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को उनके घरों को ध्वस्त कर दिया। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर हैवानियत की गई। उसका रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story