भारत

केयरटेकर को गोदा चाकू, हत्यारे की बहन के साथ कभी लिव-इन रिलेशनशिप में था

jantaserishta.com
5 Sept 2023 9:06 AM IST
केयरटेकर को गोदा चाकू, हत्यारे की बहन के साथ कभी लिव-इन रिलेशनशिप में था
x
9 साल पहले महिला ने आत्महत्या कर थी।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 'डीयूएसआईबी टॉयलेट कॉम्प्लेक्स' के केयरटेकर की एक किशोर ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी बहन का मृतक के साथ पूर्व में लिव-इन रिलेशनशिप था। उन्होंने बताया कि आठ से नौ साल पहले महिला ने आत्महत्या कर थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी 40 वर्षीय पप्पू के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि बलजीत नगर निवासी आरोपी अंकित (19) ने अपनी बहन की मौत के लिए पप्‍पू को जिम्मेदार ठहराया था और उसकी हत्या के पीछे का मकसद बदला लेना प्रतीत होता है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें बलजीत नगर में हुई घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद तुरंत एक टीम भेजी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पप्पू को चाकू लगने से मृत पाया गया था। मृतक 'डीयूएसआईबी टॉयलेट कॉम्प्लेक्स' का केयरटेकर था। अपराध स्थल के निरीक्षण और सबूतों को संरक्षित करने के लिए एफएसएल और अपराध टीमों को बुलाया गया था।" अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि मृतक पप्पू आरोपी की बहन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, जिसने लगभग आठ से नौ साल पहले आत्महत्या कर ली थी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story