भारत

भगवान भरोसे यह अस्पताल: सफाई कर्मचारी कर रहा इलाज, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
26 Aug 2023 10:16 AM IST
भगवान भरोसे यह अस्पताल: सफाई कर्मचारी कर रहा इलाज, वीडियो वायरल
x
ड्रिप में इंजेक्शन लगा रहा है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जिला अस्पताल में 42 डॉक्टरों के स्टाफ होने के बाद भी सफाई कर्मी मरीजों का इलाज कर रहा है। सफाई कर्मी के मरीज के इलाज का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिजनौर जिला अस्पताल की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक सफाई कर्मी नितिन कुमार वार्ड में भर्ती मरीज को लगी ड्रिप में इंजेक्शन लगा रहा है।
साफ पता चल रहा है कि मरीज के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना सतर्क है। समाजसेवी मुनीश त्यागी ने कहा कि बिजनौर जिला सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लापरवाही बरतने वाले विभाग के अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राधेश्याम वर्मा ने कहा कि वीडियो वायरल होने बाद मामला संज्ञान में आया है। सफाई कर्मी को तत्काल वार्ड से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story