भारत

फोन नंबर मांगा और इशारा किया...शिक्षक का कारनामा जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
16 Feb 2023 8:42 AM IST
फोन नंबर मांगा और इशारा किया...शिक्षक का कारनामा जानकर हैरान रह जाएंगे
x
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पणजी (आईएएनएस)| एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर बुधवार को कथित रूप से छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत मिली थी कि पुरुष शिक्षक छात्राओं को घूर रहे थे, उनका फोन नंबर पूछ रहे थे, उन्हें गलत तरीके से छू रहे थे और उनकी तरफ इशारे भी कर रहे थे।
दलवी ने कहा, शिकायत मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509, 354-ए, 354-डी एफ, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8, और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण की धारा 8 और 12 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मापुसा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story