भारत

सोनाली फोगाट के मौत मामले में गोवा पुलिस की पूछताछ जारी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
26 Aug 2022 2:32 PM IST
सोनाली फोगाट के मौत मामले में गोवा पुलिस की पूछताछ जारी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग दिया गया था. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की.



आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, संदिग्धों को नोटिस देकर बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया जा रहा था.
गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह ने कहा कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो संदिग्ध उसे शौचालय में ले गया और 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story