भारत

2 लोगों को अगवा किया गया, 11 गिरफ्तार, SP ने कही ये बात

jantaserishta.com
19 Feb 2023 4:44 PM IST
2 लोगों को अगवा किया गया, 11 गिरफ्तार, SP ने कही ये बात
x
आगे की जांच कर रही है।
पणजी (आईएएनएस)| गोवा पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है और उनमें से एक का प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध होने का आरोप है, जिसने कथित तौर पर हैदराबाद से दो लोगों का अपहरण कर लिया और चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने रविवार को बताया कि, आरोपी व्यक्तियों और पीड़ितों को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि, मडगांव-गोवा के रहने वाले अल्ताफ शाह सैयद नाम के एक आरोपी के प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े होने का संदेह है।
वलसन ने कहा, "जानकारी मिलने के बाद, हमने इस संबंध में एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ा। हैदराबाद पुलिस भी इस ऑपरेशन का हिस्सा थी।"
उन्होंने कहा, "अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम ने बंबोलिम-गोवा में एक कार्यालय सह आवासीय परिसर से दो पुरुष पीड़ितों को बचाया, जिन्हें 11 आरोपी व्यक्तियों द्वारा जबरन वसूली के लिए गलत तरीके से बंधक बना लिया गया था।"
हैदराबाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story