भारत

ब्रेकिंग: धर्मांतरण पर सीएम का बड़ा बयान आया, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
7 July 2022 9:09 AM IST
ब्रेकिंग: धर्मांतरण पर सीएम का बड़ा बयान आया, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में हिंदुओं के धर्मांतरण पर पूरी तरह लगाम लगने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने 100 दिनों के भीतर तटीय राज्य में धर्मांतरण पर रोक लगा दी है। बुधवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सावंत ने एक किताब भी जारी की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की 'डबल इंजन की सरकार' के काम के बारे में बताया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने धार्मांतरण पर सख्त रवैया अपनाया है। हमने हिंदुओं के धर्मांतरण को रोका... जो पहले हो रहा था।' खास बात है कि इससे पहले भी वह राज्य के लोगों को धर्मांतरण को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, 'सालों से चल रहे धर्मांतरण को रोका गया है... हमने अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में जांच के लिए SIT का गठन किया है।'
मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों वाले राज्य में 20 सीटों पर जीत के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखी थी। इसके अलावा कुछ निर्दलीयों ने भी भाजपा का समर्थन किया था। वहीं, कांग्रेस 12 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी।
अप्रैल में एक मंदिर के कार्यक्रम में पहुंचे सावंत ने कहा था, 'एक बार फिर धर्म पर हमला हो रहा है। मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। हमने देखा है कि गोवा के कई हिस्सों में लोग धार्मांतरण की ओर जा रहे हैं। अलग-अलग चीजों का फायदा उठाकर कि कोई गरीब है, कोई संख्या में कम है, कोई पिछड़ा हुआ है, किसी के पास भोजन या नौकरी नहीं है। इस तरीके से लोगों को ले जाया जा रहा है। हम कहते हैं कि गलती से ऐसे हालात में कोई धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'सरकार कभी भी धर्मांतरण की अनुमति नहीं देती, लेकिन मुझे फिर भी लगता है कि लोगों को सतर्क रहना जरूरी है... गांवों में मंदिर ट्रस्ट को सतर्क रहना जरूरी है, परिवारों को सतर्क रहना जरूरी है।' उन्होंने कहा, '60 साल पहले (गोवा में पुर्तगाल शासन) हमने कहा था देव, धर्म अनी देश और इसी भावना के साथ आगे बढ़े थे। अगर हमारे भगवान सुरक्षित हैं, हमारा धर्म सुरक्षित है और अगर हमारा धर्म सुरक्षित है, हमारा देश सुरक्षित है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story