भारत

Goa: राज्य में फिर से दोबारा खुलेंगे कैसिनों, CM प्रमोद सावंत ने बताया- यह निर्णय "पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने" के लिए लिया गया

Nil dhankar
1 Nov 2020 4:12 PM IST
Goa: राज्य में फिर से दोबारा खुलेंगे कैसिनों, CM प्रमोद सावंत ने बताया- यह निर्णय पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया
x
मार्च में पूरे देश में लगने वाले लॉकडाउन के बाद अब गोवा में रविवार को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कैसिनो खोले जाएंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मार्च में पूरे देश में लगने वाले लॉकडाउन के बाद अब गोवा में रविवार को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कैसिनो खोले जाएंगे। फैसले की घोषणा करते हुए, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह निर्णय "राज्य में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने" के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा, "1 नवंबर से, हमने कैसीनो शुरू करने की अनुमति दी है। उन्हें सभी SOP का पालन करना होगा जो गृह विभाग द्वारा उन्हें जारी किया जाएगा और 50% क्षमता के साथ वे शुरू कर सकते हैं। हमें पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने की जरूरत है।''

गोवा में छह अपतटीय कैसीनो हैं, जो राजधानी शहर में बहने वाली मांडोवी नदी के पास हैं। अन्य कैसीनो पांच सितारा होटलों के अंदर स्थित हैं। यह राज्य का 19 साल पुराना उद्योग है। अनलॉकिंग प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य में विभिन्न व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।


ये हैं कैसिनों खोलने के लिए गाइडलाइन्स-

1. कैसिनो को गृह विभाग द्वारा जारी किए गए सभी एसओपी का पालन करना होगा।

2. कसीनो को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करना होगा।

3. कैसीनो ऑपरेटरों को संचालन शुरू करने से पहले लाइसेंस फीस का भुगतान करना होगा।

Next Story