भारत

गोवा खींच रहा पर्यटकों को, अग्निकांड के बाद भी किसी को सबक नहीं

Nilmani Pal
15 Dec 2025 12:41 PM IST
गोवा खींच रहा पर्यटकों को, अग्निकांड के बाद भी किसी को सबक नहीं
x

गोवा। गोवा का ख़ुमार अभी उतरा नहीं है पूरे देश में सबसे लोकप्रिय है टूरिज़्म शहरों में अभी भी गोवा नंबर एक है विगत दिनों गोवा में एक बड़ा क्लब का हादसा हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई उसके बावजूद गोवा 31 दिसंबर मनाने के लिए सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना हुआ है। गोवा के आकर्षण का महत्वपूर्ण कारण उसका समुद्री किनारा चारों ओर समुद्री तट होने के कारण, दिसंबर की ठंड में भी गोवा का वातावरण सामान्य होने के कारण पर्यटक गोवा के लिए आकर्षित होते हैं।

14 दिसम्बर के ही गोवा लगभग फ़ुल हो चुका है। हर रोड में ट्रैफ़िक जाम की स्थिति है। गोवा में भीड़-भाड़ देखते हुए गोवा पुलिस और राज्य शासन ने कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम किए। पर्यटकों को परेशानी न हो इसलिए राज्य पुलिस ने जगह जगह अपने पाइंट रख छोड़े हैं।

नगर पालिका को साफ़ निर्देश दिया गया है कि फ़ायर ब्रिगेड विभाग को सतर्क रखा जाए। गोवा में पर्यटकों की भीड़ देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते सालों से ज़्यादा इस साल पर्यटक आ सकते हैं। गोवा में इस वर्ष मस्ती की धूम रहने की संभावना है कि ज़्यादातर ज़्यादा क्लब अपनी पब्लिक एंट्री लेकर कपल एंट्री को लेकर और फ़ैमिली डे को लेकर ज़्यादा सजग दिख रहे हैं।


Next Story
null