भारत
BIG BREAKING: GM और AGM का मर्डर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में डबल मर्डर से खलबली
jantaserishta.com
12 March 2026 5:56 PM IST

x
सनसनीखेज मामला.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. कोतवाली दातागंज क्षेत्र के ग्राम सहजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एथेनॉल प्लांट में जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा पर गोलीबारी कर दी गई. इस घटना में जीएम सुधीर कुमार गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
जिलाधिकारी अवनीश राय के मुताबिक, ग्राम सहजनी निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू एथेनॉल प्लांट में वेंडर के तौर पर काम करता था. कुछ समय पहले जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता ने काम में लापरवाही के चलते कई कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिसमें अजय प्रताप सिंह को भी हटा दिया गया था.
बताया जा रहा है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद से ही आरोपी जीएम से नाराज चल रहा था. वह उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहा था. इस संबंध में सुधीर कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, जिसके आधार पर कोतवाली दातागंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था.
गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू हथियार के साथ एचपीसीएल प्लांट में पहुंच गया. बताया जा रहा है कि वह सिक्योरिटी गेट को पार करते हुए सीधे जनरल मैनेजर के कार्यालय तक पहुंच गया.
वहां पहुंचते ही आरोपी ने जीएम सुधीर कुमार गुप्ता पर गोली चला दी. फायरिंग की आवाज सुनकर सहायक जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी गोली चला दी. इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
घटना के तुरंत बाद दोनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने लाई जाएगी.
घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी हथियार लेकर प्लांट के अंदर कैसे पहुंच गया. यह भी सवाल उठ रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को क्यों नहीं रोका और उसकी तलाशी क्यों नहीं ली गई. हालांकि इस संबंध में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फिलहाल कैमरे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
Tagsउत्तर प्रदेशबदायूंहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेडएथेनॉल प्लांटUttar PradeshBadaunHindustan Petroleum Corporation LimitedEthanol Plant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





