भारत
खुशी है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बन रहे हैं: एच.सी. महादेवप्पा
jantaserishta.com
17 May 2023 4:15 PM IST

x
फाइल फोटो
बेंगलुरु(आईएएनएस)| पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता एच.सी. महादेवप्पा ने बुधवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी महादेवप्पा ने कहा कि सत्ता साझा करने का कोई प्रस्ताव नहीं था। सिद्धारमैया और शिवकुमार के लिए दो और तीन साल के कार्यकाल का प्रस्ताव सिर्फ अफवाह थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन किसी एक को ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आलाकमान ने सभी बातों का विश्लेषण करने के बाद यह फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के गहन विश्लेषण के बाद सिद्धारमैया को चुना गया है। शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा गलत नहीं है। सिद्धारमैया की स्वच्छ छवि ने लोगों को कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करने में मदद की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





