भारत
OMG! बंदूक की नोक पर डांसर को नोट देना पड़ा भारी, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
19 Feb 2026 5:34 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक समारोह के दौरान बंदूक का सार्वजनिक प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है. मोतीगंज थाना क्षेत्र के छाछपारा किशनपुरवा गांव में आयोजित तिलक समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 और 17 फरवरी की रात की बताई जा रही है. गांव में तिलक समारोह के दौरान महिला डांसरों का डांस चल रहा था. इसी बीच एक युवक लाइसेंसी बंदूक लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और बंदूक की नोक पर रुपये रखकर डांसर को देता दिखाई दिया. वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. इस मामले पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि यह युवक परसपुर क्षेत्र का रहने वाला अमरनाथ तिवारी है. उसने अपने रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शस्त्र को जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है.
सीओ सदर ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह शस्त्र का प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





