भारत
गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलना उनके भागीरथ कार्यों का सम्मान: गृह मंत्री अमित शाह
jantaserishta.com
19 Jun 2023 5:00 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों के प्रचार-प्रसार और सुलभता में गीता प्रेस के महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते हुए कहा है कि ''गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलना उनके द्वारा किए जा रहे इन्हीं भागीरथ कार्यों का सम्मान है।'' गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने के बीच अमित शाह ने उनके चयन को पूरी तरह से उचित ठहराते हुए ट्वीट कर कहा, भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से पढ़ा जा सकता है तो इसमें गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान है। 100 वर्षों से अधिक समय से गीता प्रेस रामचरित मानस से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता जैसे कई पवित्र ग्रंथों को नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य कर रही है। गीता प्रेस को 'गांधी शांति पुरस्कार 2021' मिलना उनके द्वारा किए जा रहे इन भागीरथ कार्यों का सम्मान है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने 18 जून, 2023 को विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए गीता प्रेस, गोरखपुर का चयन किया है। यह पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को अहिंसक और अन्य गांधीवादी आदशरें के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में परिवर्तन लाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। वर्ष 1923 में स्थापित गीता प्रेस विश्व में सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है। इसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकों का प्रकाशन किया है, जिनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता की पुस्तकें शामिल हैं।
Tagsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहअमित शाहगीता प्रेसगांधी शांति पुरस्कारUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahGeeta PressGandhi Peace Prize
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





