भारत

कॉलेज गर्ल बनकर युवतियां करती थीं शराब की तस्करी, आबकारी विभाग के दल ने दबोचा

jantaserishta.com
11 April 2023 11:07 AM IST
कॉलेज गर्ल बनकर युवतियां करती थीं शराब की तस्करी, आबकारी विभाग के दल ने दबोचा
x
डिग्‍गी खोली तो उड़ गए पुलिस के भी होश.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो युवतियां कॉलेज गर्ल बनकर स्कूटी की डिग्गी में देशी शराब की बोतल रखकर तस्करी के काम में लगी थीं। इन दोनों युवतियों को आबकारी विभाग के दल ने दबोचा और उनके पास से देशी शराब की बोतलें बरामद की।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के भानपुर इलाके में शराब की तस्करी की जानकारी आबकारी दल को मिल रही थी। स्कूटी पर सवार दो युवतियों को जब इस दल ने रोका और उनके वाहन की तलाशी ली तो उनके पास से डिग्गी और एक बोरी में देशी शराब के 100 क्वार्टर पाए गए।
आबकारी दल के एक अधिकारी ने बताया है कि स्कूटी से जा रही दो युवतियों को जब रोका गया तो उन्होंने खुद को कॉलेज की छात्रा बताया, मगर उनकी हरकत पर संदेह हुआ तो उनके वाहन की तलाशी लेने से पहले कागजात मांगे। उसके बाद जब वाहन की डिग्गी खोली गई तो उसमें से शराब की बोतले निकलीं।
बताया गया है कि यह दोनों युवतियां छोला रोड और करोंदे की निवासी हैं वह पिछले काफी समय से शराब की तस्करी कर रही हैं। एक युवती दिव्या ने बताया है कि उसका भाई शराब की तस्करी करते पकड़ा गया था और उस पर मामला भी दर्ज है। लिहाजा वह शराब की बिक्री नहीं कर पा रहा था इसलिए इस काम को उन दोनों युवतियों ने चुना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story