भारत
7 गिरफ्तार: पैसे कमाने के लिए लड़कियों का अपहरण, दुष्कर्म के बाद बेच देते
jantaserishta.com
23 May 2023 9:14 AM IST

x
कुछ और लोग भी रडार पर हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात पुलिस ने लड़कियों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक पटेल, उनकी पत्नी रेणुका पटेल, रूपल मैकवान, मोतीभाई सेनमा, अमुतजी ठाकोर, चेहरसिंह सोलंकी और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
कनभा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयेश कलोत्रा ने आईएएनएस को बताया, "कुछ और लोग भी रडार पर हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।"यह गिरोह पैसे कमाने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लड़कियों का अपहरण करते थे, उनके साथ दुष्कर्म करते और अंतत: शादी के लिए पुरुषों के हाथों बेच देते थे।
गिरोह के सदस्य लड़कियों को 2 से 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे। पुलिस उस लड़की की पहचान करने और उसे खोजने में सफल रही, जिसे अशोक पटेल ने अहमदाबाद से अगवा किया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म गया और दो से अधिक पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने कहा कि अशोक की पत्नी रेणुका अपने पति की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थी।
सब-इंस्पेक्टर कलोत्रा ने कहा, "लगभग 8-9 युवा लड़कियां मानव तस्करी के रैकेट में फंसी हुई थीं, जिनमें से कनभा की लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। अशोक ने उसे दो दिनों तक पीटा और उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया।" कलोत्रा ने कहा, "पीड़िता कनभा गांव की रहने वाली है। इस नाबालिग लड़की के परिवार से अशोक और रेणुका के मधुर संबंध थे। इस वजह से वह अक्सर उसी गांव में रहने वाले अशोक के घर आती-जाती रहती थी।"
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गतिविधि थी गरीब परिवारों की लड़कियों की तलाश करना, उनके साथ दुष्कर्म करना, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और अंतत: उन्हें बेच देना।
Tagsगुजरातगुजरात न्यूज़गुजरात पुलिसलड़कियों की तस्करीतस्करी रैकेटgujaratgujarat newsgujarat policegirls traffickingsmuggling racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





