भारत
युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, सांप्रदायिक तनाव फैला, इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
jantaserishta.com
7 Nov 2024 10:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में पुलिस बल तैनात.
पौड़ी: उत्तराखंड़ के पौड़ी जिले में एक युवती के अश्लील फोटोज व वीडियो वायरल होने के बाद साम्प्रदायिक तनाव फैल गया है। मामला शहर के पैठाणी इलाके का है, जहां रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक ने एक स्थानीय युवती के अश्लील फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद लड़की अपना घर छोड़कर चली गई।
इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए मुख्य आरोपी शाहनवाज मिर्जा (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैठाणी में सैलून की दुकान चलाता है। हालांकि इसके बावजूद लोगों और व्यापारियों का गुस्सा कम नहीं हुआ है और उन्होंने बुधवार को भी इलाके के बाजार बंद रखे और दूसरे समुदाय की दुकानों को भी नहीं खुलने दिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर उन्होंने क्षेत्र में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर पुलिस का कहना है कि इलाके में फैले साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस केस के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी कार्यालय पौड़ी ने बताया कि, एक स्थानीय व्यक्ति ने मंगलवार को पैठाणी थाने में सूचना दी थी कि उसकी 21 वर्षीय साली बिना किसी को बताए घर से चली गई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लापता लड़की को कोटद्वार से बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी मिर्जा के फेसबुक अकाउंट से उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थीं, जिसके बाद वह बदनामी के डर से घर से भाग गई थी। पुलिस ने बताया कि मिर्जा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवाद के बीच पैठाणी पहुंचे भाजपा पौड़ी जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





