भारत
लड़कियों से छेड़छाड़, आरोपी निकला सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल, पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
26 Jan 2025 9:06 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
उम्र करीब 60 वर्ष.
अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 60 वर्ष है. वह लंबे समय से इस अपराध को अंजाम दे रहा था. कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने पीटीआई को बताया कि पीड़िताओं (सभी कक्षा 11 की छात्राएं) की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई.
छानबीन के दौरान पुलिस ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. पुलिस अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि स्कूल की छह सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ अरविंद जैन ने आगे बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग या हमला) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





