भारत

लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर बर्बाद की जिंदगी, पहचान छिपाकर मिला

jantaserishta.com
17 Sept 2023 2:46 PM IST
लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर बर्बाद की जिंदगी, पहचान छिपाकर मिला
x

DEMO PIC 

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी की.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और शादी के बाद उत्पीड़न का मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी की. इसके बाद अब उसका उत्पीड़न किया किया जा रहा है.
पीड़ित युवती का कहना है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ नहीं करने देते थे. तलाक की धमकी दी जाती थी. पीड़िता ने शनिवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया. इसके बाद मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि मेरी 6 महीने पहले शादी हुई थी. मैंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन समझौता हो गया था. मेरा पति डिवोर्स देने के लिए बोल रहा है. मेरी प्रेग्नेंसी भी है. वह लोग मुस्लिम हैं, मैं हिंदू हूं. ससुराल के लोग नमाज के लिए बोलते हैं. कहते हैं नमाज पढ़ोगी तो रखेंगे, नहीं तो तलाक दे देंगे.
एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि बिलारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने शिकायत की है. उसने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था. 6 माह पहले शादी कर ली और तभी से महिला युवक के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही थी. महिला को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था और तलाक की धमकी दी जा रही थी.
एसपी ने कहा कि महिला ने यह भी कहा कि वह अपने हिसाब से पूजा पाठ करना चाहती थी, लेकिन ससुराल के लोग उसे इजाजत नहीं देते थे. केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story