
x
सिरोही। सिरोही रोहिड़ा थाना क्षेत्र के सिलवाफली वालोरिया गांव में शुक्रवार दोपहर कीटनाशक दवाई पीने से युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एम्बुलेंस 108 की मदद से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रोहिडा थाना क्षेत्र के सिलवाफली वालोरिया गांव में जेलू (19) पुत्री हूसाराम ने अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली।
जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी करने पर परिजनों को घटना पता चला। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 की मदद से युवती को इलाज के लिए स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वरूपगंज थाने के एएसआई कैलाश चंद दल सहित अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली।
Next Story





