भारत

लड़की का गैंगरेप: बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

jantaserishta.com
3 Jun 2022 5:31 PM IST
लड़की का गैंगरेप: बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
x

अहमदाबाद: गुजरात के राजकोट में चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त के सामने गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.

ये वारदात राजकोट जिले के गोंडल की है. यहां उमवाला रोड पर एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ गांव के किनारे खाली जगह पर बाइक के सहारे बैठी हुई थी. उसी वक्त यहां तीन लोग पहुंचे और पहले दोनों के साथ मारपीट करते हैं, उसके बाद लड़के को बंधक बना लेते हैं. इस घटना के बाद लड़की डर जाती है. वो लोग लड़के को जान से मारने की धमकी देते हैं. उसके बाद वो तीनों लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हैं.
गोंडल के डिप्टी एसपी महर्षि रावल ने बताया कि पीड़ित ने बताया है कि तीन आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ साइंटिफिक सबूत जुटाने में जुटी है. साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी जा रही है.
बता दें कि इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐसी ही वारदात सामने आई थी. हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में तीन से चार लोग शामिल हैं. इनमें से एक नाबालिग है. अन्य आरोपियों में से एक विधायक का बेटा है. पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल, मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story