भारत

लड़की के पिता ने नाबालिक प्रेमी को मारा चाकू, दर्दनाक मौत

Admin4
18 March 2024 10:50 AM GMT
लड़की के पिता ने नाबालिक प्रेमी को मारा चाकू, दर्दनाक मौत
x
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में भरी पंचायत में ऑनर किलिंग हुई। पंचायत में पिता ने बेटी के प्रेमी को चाकू से गोद दिया। लड़का एक घंटे तक वहीं तड़पता रहा, लेकिन आरोपी के डर से कोई बचाने नहीं आया। दोनों प्रेमी-प्रेमिका नाबालिग हैं। लड़का 17 और लड़की 16 साल की है। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अब लड़की लड़के घर पर ही है। लड़की लड़के के साथ भाग रही थी। इसी बीच किसी ने देख लिया, लेकिन लड़की अपने घर नहीं जाना चाहती थी। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद पंचायत बुलाई गई। जहां लड़की का पिता भी पहुंचा और 25 लोगों के सामने ही लड़के को चाकू से गोद दिया। इधर, प्रेमी की हत्या के बाद लड़की सदमे में है। घरवाले उसे छोड़कर भाग गए हैं। वो लड़के के घर पर ही है, अपने घर नहीं जाना चाहती। उसे डर है कि आरोपी पिता उसकी भी हत्या कर देगा। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव का है। मृतक की पहचान कुसौधी गांव का रहने वाला था। वो पटना में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। 10 दिन पहले वो शिवरात्रि के मेले में अपने घर आया था। प्रेमिका का घर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर है। पटना में रहने के कारण हमेशा उनकी मुलाकात तो नहीं हो पाती थी, फोन पर बातचीत होती रहती थी। जब प्रेमी घर आया तो लड़की उसके साथ कहीं भागने लगी। वो लड़के के साथ जाने की जिद करने लगी।
पंचायत के दौरान करीब 1 घंटे तक लड़का तड़पता रहा। आरोपी वहीं चाकू लेकर खड़ा रहा। लोगों को डर था कि लड़के को उसके सामने ले जाने पर वो उस पर फिर से हमला कर देगा। उसके चले जाने के बाद परिवार और स्थानीय लोग उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगे, पर इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। लड़के के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतक के चाचा ने बताया कि वो गांव की ही एक लड़की से 2-3 साल से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए लड़की लड़के के घर आई। इस दौरान लड़की के पिता ने लड़की के आंखों के सामने उसके प्रेमी को चाकू से गोद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का दबंग आदमी है। उसे पर पहले से ही पुलिस के द्वारा कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आसपास के इलाके में भी उसकी आपराधिक छवि के कारण आम लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता की दबंग प्रवृत्ति के कारण ही चाकू मारने के बाद भी जख्मी नाबालिक को किसी ने अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं की क्योंकि लोगों को लगा कि अगर वह उसे लड़के की मदद करने आगे आएंगे तो यह आदमी उसे और उसके परिवार को भी परेशान करेगा इसके लिए पुर पंचायत में भी किसी ने जख्मी नाबालिक को अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं की जिसके कारण अत्यधिक खून निकलने से अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई और अस्पताल पहुंचते हैं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि प्रेम-प्रसंग में नाबालिग की लड़की के पिता ने चाकू गोद कर हत्या कर दी है।
Next Story