भारत

BIG BREAKING: युवती की सिर कटी लाश का खुला रहस्य, महिला अफसर ने किया सनसनीखेज खुलासा

jantaserishta.com
5 Aug 2024 4:23 PM IST
BIG BREAKING: युवती की सिर कटी लाश का खुला रहस्य, महिला अफसर ने किया सनसनीखेज खुलासा
x
देखें वीडियो.
बहराइच: यूपी के बहराइच से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जहां नानपारा इलाके के हाड़ा बसेहरी गांव में दो हफ्ते पहले एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। एसपी वृंदा शुक्ला ने इसके खुलासे को नानपारा व स्वाट को जिम्मेदारी दी थी। इस संयुक्त टीम की कमांड प्रशिक्षु सीओ हर्षित त्रिपाठी को दी गई थी। सीओ युवती के पैर में बंधे काले धागे के सहारे तह तक पहुंची। युवती की हत्या में शामिल दो कातिलों को रविवार को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बोगदा और खून सने कपड़े बरामद किए गए। हत्या की वजह युवती का युवक पर शादी का दवाब बनाना रही।
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि रुपईडीहा थाने के जमोग गांव के रहने वाले हसमत अली के यहां उनकी भांजी शीबा लंबे समय से रह रही थी। 21 जुलाई को वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी दौरान बीती 23 जुलाई को नानपारा कोतवाली के हाड़ा बसेहारी गांव में एक युवती का अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया था, उसका सिर गायब था। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए नानपारा एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह के कमांड में एक टीम, एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी के कमांड में दूसरी टीम, सर्विलांस के निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कमांड में तीसरी टीम को लगाया था। इन तीनों टीमों की कमांड प्रशिक्षु सीओ हर्षिता त्रिपाठी को सौपी। मिसिंग की तहकीकात में शीबा की पहचान हुई। टीम को फिर तहकीकात में धड़ल्ले से क्लू मिले।
रविवार को संयुक्त टीम ने नानपारा कोतवाली के जगरनाथ पुलिया पर दबिश दी। पुलिस ने श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के मल्हीपुर खुर्द निवासी अरुन सैनी, रुपईडीहा थाने के गंगापुर निवासी कुलदीप विश्वकर्मा को धर दबोचा। दोनों ने गला दबा कर हत्या के बाद सिर व हाथ काटकर गायब किए जाने, मृतका के कपड़े उतार लिए जाने की वारदात कबूली। साथ ही सरयू में फेंके गए रक्त रंजित कपड़े बरामद कराए। दोनों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि शीबा का अरुण से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार इसका विरोध भी करते थे, लेकिन इनका संबंध नहीं छूटा। काफी समय से शीबा अरुण से शादी के लिए कह रही थी, लेकिन वह राजी नहीं था। इसी वजह से उसने कुलदीप की मदद से युवती की पहले गला दबाकर हत्या की, उसके बाद पहचान न हो सके इसलिए उसका सिर काटकर पानी में फेंक दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story