
x
बड़ी खबर
धार: मध्य प्रदेश के धार में एक लड़की की लाश होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान 24 वर्षीय जागृति सोलंकी के तौर पर हुई है. जो इंदौर के महूगांव की रहने वाली बताई जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की किसी मुस्लिम युवक के साथ होटल के कमरे में आई थी.
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक साथ पढ़ते थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है. सोमवार को होटल वाटिका के रूम नंबर 103 में लड़की का शव पंखे से लटका मिला. इस मामले में पुलिस ने जावेद नाम के लड़के को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. लड़की अपने प्रेमी जावेद के साथ होटल में रुकी थी. दोनों पिछले पांच सालों से एक दूसरे को जानते थे. बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी और जावेद इससे इनकार कर रहा था.
इस मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़का और लड़की होटल में रूम लेकर रुके हुए थे. लड़का किसी काम से बाहर गया और लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और शव को नीचे उतारा.
पूछताछ और व्हाट्सएप मैसेज से पुलिस को पता चला है कि दोनों एक दूसरे के करीब थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़का यह कहकर शादी टाल रहा था कि लड़की आदिवासी समाज से ताल्लुक रखती है. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और 376 के तहत अपराध पंजीकृत किया कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tagsमध्यप्रदेशधारहड़कंपपोस्टमार्टममध्यप्रदेश न्यूज़प्रेम प्रसंगहोटल में लड़की की लाशMadhya PradeshDharPanicPost MortemMadhya Pradesh NewsLove AffairGirl's dead body in hotel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





