भारत

'मौत का सामान' लाई लड़कियां...सन्न कर देगी गैंग की साजिश!

jantaserishta.com
23 Oct 2025 11:42 AM IST
मौत का सामान लाई लड़कियां...सन्न कर देगी गैंग की साजिश!
x
बड़ा खुलासा.
रांची: झारखंड में रांची पुलिस ने पांच गैंगस्टरों को अरेस्ट किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पाकिस्तान मेड पिस्टल जब्त की हैं. यह कार्रवाई BIT मेसरा और Argora थाना क्षेत्र में की गई. गिरफ्तार आरोपियों में कोयलांचल शांति सेना (KSS) के सदस्य शामिल हैं, जो प्रिंस खान गैंग से भी जुड़े हैं. महिला की पहचान रिया सिन्हा के रूप में हुई है, जो केएसएस नेता सुजीत सिन्हा की पत्नी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, सात मैगजीन, 13 कारतूस, एक फोर व्हीलर, छह मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं. गिरफ्तार पुरुषों की पहचान इनामुल हक, उसके बॉडीगार्ड रवि आनंद उर्फ सिंघा, मोहम्मद शहीद उर्फ अफ़रीदी खान और मोहम्मद सिराज के रूप में हुई है, जो इनामुल हक के रिश्तेदार हैं. इन सभी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है.
रांची एसपी (सिटी) पारस राणा ने बताया कि पिछले महीने तुपुदाना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के लिए केएसएस ने जिम्मेदारी ली थी. जांच में पता चला था कि केएसएस नेता सुजीत सिन्हा UAE में रहने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान से संपर्क में था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान पाकिस्तान से पंजाब के जरिए ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगवा रहे थे. इन हथियारों का इस्तेमाल व्यवसायियों को धमकाने और उनसे फिरौती वसूलने के लिए किया जा रहा था.
रांची में इनामुल हक उर्फ बब्लू खान और उसके साथी सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के लिए वसूली कर रहे थे. वसूला गया पैसा बाद में UAE और फिर पाकिस्तान भेजा जाता था, जहां उसका इस्तेमाल अवैध हथियार खरीदने और अन्य अपराधों के लिए किया जाता था.
रिया सिन्हा के खिलाफ ओरमांझी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया है. उसके खिलाफ पहले से गैर जमानती वारंट जारी है. एसपी ने बताया कि वह इनामुल हक के साथ हथियार सप्लाई में भी शामिल थी. जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
एसपी ने कहा कि जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने खुलासा किया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए पंजाब के रास्ते हथियार और गोला-बारूद ला रहे थे. वे इन हथियारों का इस्तेमाल रांची सहित देशभर के व्यापारियों में आतंक पैदा करने और उनसे जबरन वसूली करने के लिए कर रहे थे.
एसपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त किए गए हथियार पाकिस्तान से आपूर्ति किए गए थे. उन्होंने कहा कि हमें यह भी जानकारी मिली है कि कुछ महिलाएं पंजाब से ये हथियार रांची पहुंचाने आई थीं. पाकिस्तानी हथियार सप्लायर का नाम भी सामने आया है. हमारी जांच जारी है. इनामुल हक के खिलाफ अकेले रांची के कई थानों में कुल 10 मामले लंबित हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story