भारत
ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी...लड़की का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
jantaserishta.com
15 Nov 2024 9:00 AM IST

x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके के मोतीवाड़ा में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, जहां से वह वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी घटी हो, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारडी पुलिस के साथ-साथ एलसीबी और एसओजी की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के कई वाहन एक अस्पताल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद दिख रही है। लड़की के परिजन भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है घटना की जानकारी होते ही सबसे पहले पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना पर जांच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





