भारत

झाड़ी से लड़की का शव बरामद, प्रेमी गंभीर, पुलिस ने क्या बताया?

jantaserishta.com
14 May 2024 3:06 PM IST
झाड़ी से लड़की का शव बरामद, प्रेमी गंभीर, पुलिस ने क्या बताया?
x
घर से शौच के लिए निकली थी।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव मंगलवार को गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया। उसका प्रेमी भी घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला बिलरुआ गांव का है। बताया जाता है कि लड़की देर शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली थी। लेकिन, रात को वापस नहीं लौटी। घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच मंगलवार को लड़की का शव गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से ग्लब्स, खून से सने कपड़े, चाकू समेत कई साक्ष्य मिले हैं। लड़की का प्रेमी नितेश यादव भी घायल है, जिसका इलाज देवरिया के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घायल प्रेमी से बयान लेने अस्पताल जा रही है। प्रेमी भी लड़की के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई लोगों के मोबाइल कॉल की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story