भारत

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला लड़की का शव, फिर...

jantaserishta.com
7 Jun 2022 9:44 AM IST
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला लड़की का शव, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

परिजनों ने गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है.

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 13 साल की नाबालिग दलित लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. उसकी लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. नाबालिग के शरीर और गले में चोट के गहरे निशान मिले हैं. परिजनों ने गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है.

एडिशनल एसपी ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र से 13 साल की किशोरी रविवार रात अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सोमवार की सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पर नाबालिग का शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना गांव पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई. गायब किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देखा तो चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया.
वहीं इस घटना पर उन्नाव एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि भिखारीपुर रूल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का एक गांव है. यहां पर 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना में जो लोग नामजद कराए गए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही इस घटना के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story