
x
श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में मंगलवार सुबह एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसकी पहचान मित्रांव गांव के साहिल गहलोत के रूप में हुई है।
पुलिस को मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित ढाबे में एक युवती का शव छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल का लड़की से लंबे समय से प्रेम संबंध था और वो उसकी शादी का विरोध कर रही थी।
इस बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tagsमित्रांव गांवदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसफ्रिज में लड़की का शवफ्रिजक्राइम न्यूज़Mitraon VillageDelhiDelhi NewsDelhi PoliceGirl's dead body in fridgefridgecrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





