
x
सामूहिक दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की को कोयले की भट्टी में जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को जलाने से पहले सामूहिक दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
घटना के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात का है। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बड़े भाई के मुताबिक लड़की बुधवार सुबह 8 बजे बकरियों को लेकर घर से निकली थी। बकरियांं दोपहर 3 बजे के आसपास लौट आईं, लेकिन उसकी बहन नहीं लौटी।
गांव में सभी रिश्तेदारों के घरों और खेतों में काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को वह नहीं मिली। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कैंप में कोयला बनाने की भट्ठी देखी, तो तलाश फिर शुरू हुई। चूंकि बारिश के दौरान भट्टी नहीं जलती, इसलिए उन्हें संदेह हुआ और वे उसके पास गये, तो उन्हें उसके जूते मिले।
करीब से जांच करने पर उन्हें आग में लड़की के पहने हुए चांदी के कंगन और हड्डी के टुकड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने संदेेह होने पर तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। जब तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जलाने की बात कबूल की, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Tagsराजस्थानभीलवाड़ाराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसकोयला भट्टीRajasthanBhilwaraRajasthan NewsRajasthan Policecoal furnace
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





