भारत
लड़की का शव नहर में मिला, पुलिस की जांच में क्या पता चला?
jantaserishta.com
20 March 2025 11:47 AM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी से लापता एक लड़की का शव एक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है. सुंदर नगरी की रहने वाली लड़की का शव छावला नहर में दिखाई पड़ा तो लोग हैरान रह गए. मृत लड़की की पहचान हो गई है. पुलिस की जांच मे सामने आया कि किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है और उसकी लाश को छवाला नहर मे पत्थर से बंद कर फेंक दिया है.
दरअसल, मृतका बीते 12 मार्च से अपने घर से मिसिंग थी और आसिफ नाम के उसके पहचान वाले ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी.मालूम हुआ कि आसिफ एक टैक्सी चालक है, और लड़की का पुराना जानकार है. 12 मार्च को उसने कोमल को सीमापुरी इलाके से अपनी गाड़ी में बैठाया था. तभी इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आसिफ ने लड़की का गला घोंट कर हत्या कर उसकी लाश नहर में फेंक दी.
इसके बाद 17 मार्च को उसकी लाश पानी मे फूलने के कारण ऊपर तैरने लगी तब लोगों ने इसे देखते ही पुलिस को सूचना दी. तभी द्वारका जिले की पुलिस ने छवाला थाने मे हत्या का केस दर्ज किया. लड़की की किडनैपिंग का केस सीमपुरी थाने मे दर्ज हुआ था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया गया है. आसिफ के साथ कोई था या नहीं, ये वेरीफाई किया जा रहा है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





