भारत

साबरमती रिवरफ्रंट में पानी में बहती मिली लड़की की लाश, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
24 July 2021 10:13 AM IST
साबरमती रिवरफ्रंट में पानी में बहती मिली लड़की की लाश, इलाके में हड़कंप
x

DEMO PIC

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिफरफ्रंट में पानी में बहती एक महीने की लड़की की लाश बरामद हुई है. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या कर उसकी लाश को पानी में फेंक दिया गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल, अहमदाबाद की रिवरफ्रन्ट पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, पिछले कुछ दिनों में अहमदाबाद में कोई लड़की की लापता की कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है तो फिर पुलिस उसकी भी जांच करेगी और पता करेगी कि यह बच्ची उनमें से ही कोई तो नहीं है.
बच्ची की लाश मिलने के बाद अभी तक उसके नाम और पते के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस उस शख्स की तलाश में है, जिससे बच्ची के बारे में और कुछ जानकारी मिल सके.
वहीं, बच्ची का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर का मानना है कि बच्ची की उम्र तकरीबन एक महीने की ही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story