भारत

प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Shantanu Roy
10 April 2024 6:25 PM GMT
प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
x
बड़ी खबर
नालंदा। नालंदा में 6 महीने के प्यार का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमिका के परिजनों ने 12 दिनों पहले प्रेमी को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी थी। इससे उसका दाहिना हाथ, दाहिना पैर टूट गया और सिर फट गया था। लड़का के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था। 12 दिनों बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है।

मामला बिन्द थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की है। मृतक प्रकाश कुमार (17) का पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। मृतक की दादी मिन्ता देवी ने बताया कि प्रकाश का गांव की एक लड़की से पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लड़की के घर वालों को लगी तो प्रकाश को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी थी। वह इंटर का छात्र था। वहीं, लड़की 10वीं में पढ़ रही है। मिन्ता देवी बताती है कि प्रकाश के माता-पिता और छोटा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। 29 मार्च को लड़की के पिता-चाचा समेत 6 लोग घर पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाया। प्रकाश ने ही दरवाजा खोला। इसके बाद सभी लोग उस पर टूट पड़े।

सभी लोग लाठी, कुदाल और रॉड से पिटाई की। इसके बाद मौके से वो लोग भाग गए। आनन फानन में प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से उसे पटना रेफर कर दिया था। मिन्ता देवी ने बिन्द थाने में 4 अप्रैल को गांव के ही कारू राम, सल्लू राम, जोगी राम, गुड्डू राम, पुना राम और गीता देवी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। बिन्द थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आवेदन मिला था। इसमें लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, चार अन्य लोगों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इलाज के बाद किशोर की पटना में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story