डिप्रेशन में गर्लफ्रेंड! बॉयफ्रेंड ने किया रेप, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके दोस्तों को कर दिया शेयर, फिर शुरू हुआ ये गंदा खेल

यूपी के बरेली में नाबालिग से गैगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले तो उसके साथ रेप किया फिर उसका वीडियो बनाकर अपने दोस्तों में शेयर कर दिया. जिसके बाद दोस्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से गैंगरेप किया. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, सभी आरोपी अभी फरार हैं.
यूपी के बरेली में नाबालिग से गैगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले तो उसके साथ रेप किया फिर उसका वीडियो बनाकर अपने दोस्तों में शेयर कर दिया. जिसके बाद दोस्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से गैंगरेप किया. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, सभी आरोपी अभी फरार हैं.
दरअसल, बरेली में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के परिजनों की तरफ से मंगलवार को थाने में दी तहरीर गई. जिसमें में कहा गया कि उसके साथ कस्बे के रहने वाले एक लड़के ने शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया. युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली. लेकिन बाद में उसने अपने चार दोस्तों को ये वीडियो बांट दी.
आरोप है कि वीडियो मिलने के बाद दोस्तों ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में वीडियो को वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला लड़की के घर वालों की जानकारी में आया तो उन्होंने इस बारे में लड़की से पूछताछ की. जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गई.
घटना की जानकारी होने के बाद लड़की को लेकर परिजनों ने एएसपी सत्यनरायण प्रजापति से मामले की शिकायत की. शिकायत के बाद पांच आरोपी युवकों के खिलाफ गैंगरेप, आईटी एक्ट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





